सीतामऊ में तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का भव्य आगाज: आकाशदीप और आतिशबाजी; देशभर के लेखक-कलाकार आए – Mandsaur News

सीतामऊ में तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का भव्य आगाज:  आकाशदीप और आतिशबाजी; देशभर के लेखक-कलाकार आए – Mandsaur News


मंदसौर जिले के सीतामऊ में तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार शाम हो गया। 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव के द्वितीय संस्करण का आगाज लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से किया गया। उद्घाटन समारोह में एक हजार आकाशदीप छोड़े गए और आतिशबाज

.

यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देगा। मुख्य आयोजन 29, 30 और 31 जनवरी को सीतामऊ नगर में होगा। इसमें देश के प्रतिष्ठित लेखक, कलाकार और चिंतक भाग लेंगे, जो साहित्य, कला, संस्कृति और दर्शन पर चर्चा करेंगे। तीनों दिन ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को सीतामऊ की समृद्ध ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। यह साहित्यिक आयोजन दूसरी बार सीतामऊ जैसे ऐतिहासिक नगर में हो रहा है, जो आमतौर पर महानगरों तक सीमित रहते हैं। प्रशासन ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

बहुमूल्य धरोहरों, ग्रंथों पर होगा शोध सीतामऊ में उपलब्ध हस्तलिखित ग्रंथ, ताम्रपत्र और अन्य बहुमूल्य धरोहरें वर्षों से शोध का केंद्र रही हैं। महोत्सव में इन पर विशेष विमर्श किया जाएगा। आयोजन के लिए पूरे नगर को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

उद्घाटन समारोह के तहत दोपहर में एक विशेष बाल मेला भी आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पानीपुरी, फ्रूट चाट, मेहंदी पेंटिंग और हस्तकला के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलेक्टर अदिति गर्ग ने बाल मेले का अवलोकन कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर कलेक्टर अदिति गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक हरदीप सिंह डंग, एसडीएम शिवानी गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी भी उपस्थित रहे।

बता दें कि पिछले वर्ष 30-31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित प्रथम संस्करण में देश-प्रदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की थी। इस आयोजन ने मंदसौर जिले के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई थी, जिसके बाद से दूसरे संस्करण को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

देखिए मनमोहक तस्वीरें…



Source link