अय्यर की कप्तानी पारी, सांसें थाम देने वाले मैच में आखिरी ओवर में मुंबई की जीत

अय्यर की कप्तानी पारी, सांसें थाम देने वाले मैच में आखिरी ओवर में मुंबई की जीत


Last Updated:

Mumbai vs himachal Pradesh Highlights: हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जीत के साथ ही मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. ग्रुप-सी इस मुकाबले में चोट के बाद वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 82 रन की कप्तानी पारी खेली. हालांकि, मुंबई के लिए जीत आसान नहीं थी. मुंबई को आखिरी ओवर में जीत मिली. घने कोहरे की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ था, जिससे मुकाबला 33-33 ओवर का कर दिया गया था.

कमबैक मैच में अय्यर ने बनाए 82 रन

नई दिल्ली. श्रेयस अय्यर और मुशीर खान की अर्धशतकीय पारी के बाद शिवम दुबे की कमाल गेंदबाजी से मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सात रन से जीत हासिल की. इसके साथ ही टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. मुंबई की यह छह मैचों में पांचवीं जीत है. जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड, जयपुर में खेले गए ग्रुप-सी के इस मुकाबले को घने कोहरे की वजह से 33-33 ओवर का कर दिया गया था. पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर ने 82 रन की कप्तानी पारी खेली, जो पिछले साल चोटिल होने के बाद पहली बार कोई मैच खेलने उतरे. अय्यर और मुशीर खान की अर्धशतकीय पारी से मुंबई ने 299/9 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में हिमाचल प्रदेश की पारी 292 रन पर सिमट गई. भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में दमदार गेंदबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश को 12 रन नहीं बनाने दिए.

आखिरी ओवर का रोमांच
रनों का पीछा करते हुए हिमाचल प्रदेश को पुखराज मान (64) और मयंक डागर (64) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर मुकाबले में बनाए रखा. उनके बाद अमनप्रीत सिंह के 42 रन और अमित कुमार के 28 रनों से आखिरी ओवर में हिमाचल को जीत के लिए 12 चाहिए थे. मुंबई के कप्तान अय्यर ने शिवम दुबे को गेंद थमाई, जो दो विकेट चटका चुके थे. शिवम दुबे ने चार गेंदों में ही दो विकेट लेकर हिमाचल को ऑलआउट कर दिया और मुंबई को सात रन से जीत दिला दी. शिवम दुबे ने कुल चार विकेट चटकाए. उनके अलावा सिराज पाटिल ने दो, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी और मुशीर खान ने एक-एक विकेट लिया.

कमबैक मैच में अय्यर ने मचाई धूम
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली. पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद यह अय्यर का पहला मैच था. अय्यर ने चार नंबर पर आकर 53 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों के साथ 82 रन बनाए. उनसे पहले ओपनिंग करने आए मुशीर खान ने 51 गेंदों में 73 रन ठोके. मुशीर ने आठ चौके और तीन छक्के लगाए. इन पारियों से मुंबई ने बड़ा टोटल खड़ा किया.

कमबैक मैच में अय्यर ने बनाए 82 रन

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

अय्यर की कप्तानी पारी, सांसें थाम देने वाले मैच में आखिरी ओवर में मुंबई की जीत



Source link