गुना में हैमलिन होटल के पार्टनर के बेटों पर FIR: चाचा की जमीन कब्जाने और मारपीट का आरोप, गाली-गलौज और धमकी का केस दर्ज – Guna News

गुना में हैमलिन होटल के पार्टनर के बेटों पर FIR:  चाचा की जमीन कब्जाने और मारपीट का आरोप, गाली-गलौज और धमकी का केस दर्ज – Guna News



हैमलिन होटल के पार्टनर के बेटों पर मामला दर्ज किया गया है।

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित हैमलिन होटल के पार्टनर और मार्केटिंग सोसाइटी के अध्यक्ष के बेटों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने ही चाचा की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की और उनके बेटों के साथ मा

.

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

कर्नलगंज निवासी अक्षत शर्मा (25), पिता अशोक कुमार शर्मा ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अक्षत ने बताया कि यह घटना 26 नवंबर की है। वह अपने भाई अश्विन शर्मा के साथ सिंगवासा स्थित अपने खेत पर फसल देखने गए थे।

कमरे से सामान निकालने का आरोप

अक्षत के अनुसार, खेत पर बने उनके कमरे का गेट खुला हुआ था। अंदर देखा तो उनके ताऊ अनिल शर्मा के बेटे यश शर्मा और कीर्ति उर्फ नेथन शर्मा ने उनका सामान बाहर निकाल दिया था और उसी कमरे में अपने बटाईदार बलराम कुशवाह का सामान रखवा रहे थे।

मना करने पर गाली-गलौच और मारपीट

जब अक्षत और उसके भाई ने सामान रखने से मना किया तो यश शर्मा और कीर्ति शर्मा ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। गालियां देने से मना करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में दोनों भाइयों को कई जगह चोटें आईं। अक्षत ने बताया कि आरोपियों ने उनका सामान वापस नहीं किया। इसके बाद यश शर्मा और कीर्ति उर्फ नेथन शर्मा ने धमकी दी कि अगर आगे रोका तो जान से खत्म कर देंगे।

इलाज के कारण नहीं करा सके तत्काल रिपोर्ट

पीड़ित ने बताया कि उनके पिता को लिवर सिरोसिस की बीमारी है और उनका हिप बोन रिप्लेसमेंट भी हुआ है, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इलाज के लिए उन्हें इंदौर ले जाना पड़ा था, इसी वजह से घटना के दिन रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी।

लगातार धमकाने का आरोप

इंदौर से लौटने के बाद भी आरोपी दूसरे कमरे में सामान रखने की बात कर रहे थे। अक्षत का आरोप है कि यश शर्मा और कीर्ति शर्मा आए दिन गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। कैंट थाना पुलिस ने अक्षत शर्मा की शिकायत पर यश शर्मा और कीर्ति उर्फ नेथन शर्मा, दोनों पुत्र अनिल शर्मा के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link