तमाशा देखती रह गई टाटा! विंडसर ने लूट लिया बाजार, 2025 में बदला EV सेगमेंट का गेम

तमाशा देखती रह गई टाटा! विंडसर ने लूट लिया बाजार, 2025 में बदला EV सेगमेंट का गेम


Last Updated:

MG विंडसर ने 2025 में 46735 यूनिट्स बिककर भारत की नंबर 1 EV का खिताब जीता. JSW MG मोटर इंडिया की यह SUV फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन और फीचर्स के लिए लोकप्रिय हुई.

नई दिल्ली. टाटा ने नेक्सॉन के साथ भारत के ईवी मार्केट में एंटर किया और छा गई. कई सालों तक इंडिया में इसे टक्कर देने के लिए कोई ईवी नहीं थी. इसके बाद एंट्री होती है एमजी की विंडसर की और देखते ही देखते ये ईवी नेक्सॉन से लीडर का ताज छीने लेती है. 2025 में ये ईवी सेगमेंट का सबसे बड़ा उलटफेर रहा. JSW MG मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि MG विंडसर ने 2025 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल का खिताब हासिल किया है. साल भर में 46,735 यूनिट्स की बिक्री के साथ, इस मॉडल ने भारत के चार पहिया EV सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट किया है, जो खरीदारों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. विंडसर की सफलता का श्रेय इसके फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन, बड़ा इंटीरियर और आरामदायक फीचर्स को दिया जाता है. फीचर लोडेड केबिन और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ ये इंडिया की सबसे पॉपुलर एसयूवी में शुमार हो गई है.

कीमत
कंपनी ने कैलेंडर इयर 2025 को 19 प्रतिशत की कुल ग्रोथ के साथ खत्म किया और EV बिक्री में 2024 की तुलना में 111 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की. MG EVs की लगातार बढ़ती मांग सिर्फ टियर-1 शहरों में ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और उभरते बाजारों में भी देखी जा रही है. इसे BaaS मॉडल के तहत 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत + 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर में पेश किया गया है और यह 100 KW (136 PS) की पावर और 200 Nm का टॉर्क देती है. MG विंडसर दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आती है: 38 kWh पैक, जो 332 किमी की रेंज देता है और इसका PRO वेरिएंट 52.9 kWh पैक के साथ आता है, जो 449 किमी की शानदार रेंज देता है.

फ्यूचरिस्टिक ‘एयरोग्लाइड’ डिजाइन
MG विंडसर में फ्यूचरिस्टिक ‘एयरोग्लाइड’ डिजाइन लैंग्वेज दी गई है, जो पारंपरिक सेगमेंटेशन की सोच से आगे है. इसके इंटीरियर में बिजनेस क्लास जैसा आराम मिलता है, जिसमें ‘एयरो लाउंज’ सीट्स 135 डिग्री तक रीक्लाइन हो सकती हैं, जिससे बेहतरीन आराम मिलता है. इसके अलावा, सेंटर कंसोल पर 15.6 इंच का विशाल GRANDVIEW टच डिस्प्ले ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी सहज बनाता है.

homeauto

तमाशा देखती रह गई टाटा! विंडसर ने लूट लिया बाजार, बदला EV सेगमेंट का गेम



Source link