Bal Jeevan Bima Yojana: सीधी पोस्ट ऑफिस के संभागीय सहायक अधीक्षक प्रमोद अग्निहोत्री ने लोकल 18 को बताया, बाल जीवन बीमा योजना ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत आती है. यह बच्चों के लिए बनाई गई एक विशेष बीमा योजना है. इस पॉलिसी को उनके माता-पिता ले सकते हैं. हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए माता-पिता की उम्र 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. यह योजना 5 से 20 वर्ष तक के बच्चों के लिए है. एक पॉलिसीहोल्डर अधिकतम दो बच्चों को ही इस बाल जीवन बीमा में शामिल कर सकता है. योजना के तहत बच्चों के नाम पर बीमा सुरक्षा के साथ-साथ भविष्य के लिए बचत भी सुनिश्चित की जाती है. बाल जीवन बीमा योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका कम प्रीमियम है. इसमें रोजाना मात्र 6 रुपये से 18 रुपये तक का प्रीमियम जमा किया जा सकता है.