सिंगरौली जिले के बैढ़न शहर में एक थाई स्पा सेंटर पर पुलिस ने आज छापा मारा। महिला थाना पुलिस के साथ विंध्य नगर और बैढ़न थानों की टीम ने अचानक कार्रवाई की, जिससे सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।
.
सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने अन्य थानों की मदद से छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सेंटर के कमरे और रजिस्टरों की जांच की।
जांच में कुछ भी गलत नहीं मिला
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री या अनैतिक गतिविधि सामने नहीं आई। मसाज कराने आए कुछ ग्राहक पुलिस की मौजूदगी देख सेवा लिए बिना ही चले गए।
पुलिस ने कहा कि यदि भविष्य में कोई अवैध या अनैतिक गतिविधि पाई जाती है, तो सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।