मंदसौर में मंगलवार को भी घना कोहरा: सुबह 10:30 बजे तक नहीं निकली धूप, रात का पारा 9 डिग्री पहुंचा – Mandsaur News

मंदसौर में मंगलवार को भी घना कोहरा:  सुबह 10:30 बजे तक नहीं निकली धूप, रात का पारा 9 डिग्री पहुंचा – Mandsaur News


मंदसौर सहित पूरे अंचल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह मंदसौर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर रही और सुबह 10:30 बजे तक भी धूप नहीं निकली।

.

भीषण ठंड के कारण लोग अलाव जलाकर राहत पाते दिखे। सोमवार रात को पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्तमान में सर्दी का सर्वाधिक प्रभाव मालवा और निमाड़ क्षेत्र में देखा जा रहा है, जिसमें इंदौर और उज्जैन संभाग के कुल 15 जिले शामिल हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी ठिठुरन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की सक्रियता के कारण मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा है। सुबह घने कोहरे के अलावा शीतलहर (कोल्ड वेव) और कोल्ड डे जैसी स्थितियां भी बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 278 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। इसी वजह से मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को भी जेट स्ट्रीम तेजी से बहने का अनुमान है।

जेट स्ट्रीम हवाओं से बढ़ी ठंड मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में ठंड बढ़ने की एक खास वजह जेट स्ट्रीम भी है। यह जमीन से लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलने वाली तेज हवा है, जिसकी रफ्तार इस बार 285 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है और यह देश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय है।

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा के अलावा, ये ऊंची हवाएं भी सर्दी बढ़ा रही हैं। उत्तर के मैदानी इलाकों से ठंडी हवा और पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवा जब एक साथ आती है, तब तेज ठंड पड़ती है। यह सब उत्तर भारत में पहुंचने वाले मौसमी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ के कारण होता है। यदि ऐसे में जेट स्ट्रीम भी बन जाए, तो सर्दी दोगुनी हो जाती है, जैसा कि इस बार हो रहा है।

रात में पारा 9 डिग्री पहुंच गया और मंगलवार सुबह 11 डिग्री दर्ज किया गया।

रात में पारा 9 डिग्री पहुंच गया और मंगलवार सुबह 11 डिग्री दर्ज किया गया।



Source link