विदिशा में कड़ाके की ठंड में भी स्कूल खुले: अभिभावकों ने छुट्टी की मांग की, ऑटो में ठिठुरते दिखे बच्चे, पारा 5.5 डिग्री पहुंचा – Vidisha News

विदिशा में कड़ाके की ठंड में भी स्कूल खुले:  अभिभावकों ने छुट्टी की मांग की, ऑटो में ठिठुरते दिखे बच्चे, पारा 5.5 डिग्री पहुंचा – Vidisha News


विदिशा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मंगलवार सुबह शहर घने कोहरे की चपेट में रहा, जिससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के मद्देनजर अभिभावकों ने स्कूलों म

.

घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह 8 बजे के बाद सड़कों पर स्कूल जाने वाले बच्चे, उनके परिजन और मंदिर जाने वाले श्रद्धालु दिखे। बच्चे और बड़े गर्म कपड़े पहनने के बावजूद ठंड से ठिठुरते नजर आए। लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

सुबह ओवरब्रिज के पास घना कोहरा छाया

स्कूली बच्चों ने बताया कि कक्षाओं में भी ठंड बनी रहती है, जिससे पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। अभिभावकों ने कलेक्टर से सभी कक्षाओं के लिए छुट्टी घोषित करने की मांग की है, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके।

मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग ने अगले 48 घंटे तक घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन दिनों तक उत्तरी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

ठंड की वजह से सुबह से सड़कें खाली देखी गईं।

ठंड की वजह से सुबह से सड़कें खाली देखी गईं।

पिछले तीन दिनों से शीतलहर के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। सोमवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा देखा गया था, हालांकि दोपहर डेढ़ बजे के बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली थी। मौसम विज्ञानी सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि कोहरा और ओस फसलों के लिए लाभदायक होते हैं, लेकिन आमजन के लिए परेशानी बढ़ाते हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगरपालिका सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर ने शहर की विभिन्न बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने खुले में रह रहे लोगों को रैन बसेरा में ठहरने की सलाह दी।

तस्वीरों में देखें आज सुबह का कोहरे का दृश्य



Source link