ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 2025-26 एशेज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं के सामने 384 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पहले ट्रेविस हेड ने धमाकेदार 160 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस झटके से इंग्लिश टीम उबर ही रही थी कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 37 वां शतक लगाते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. इसी के साथ स्मिथ ने एक नहीं कई सारे कीर्तिमान अपने नाम पर स्थापित कर लिए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के महारिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया है.
ध्वस्त हुआ द्रविड़ का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने शतक की बदौलत भारत के महान खिलाड़ी टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. स्मिथ ने अपने करियर का 37वां शतक लगाया है. द्रविड़ ने अपने करियर में ओवरऑल 36 शतक ठोके थे, लेकिन स्मिथ अब उनसे इस मामले में आगे निकल गए हैं.
एशेज के दूसरे टॉप स्कोरर
स्टीव स्मिथ का बल्ला इस बार की एशेज में पूरी तरह से खामोश रहा है. यह इस सीरीज में उनका पहला शतक रहा. इसी के साथ अब वह 3661 रनों के साथ एशेज क्रिकेट इतिहास के दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के जैक हॉब्स(3636) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. स्मिथ के नाम अब 41 मैचों की 73 पारियों में 57.89 की धमाकेदार औसत से 13 शतक और 14 अर्धशतक की बदौलत 3665 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. नंबर 1 पर सर डॉन ब्रैडमैन 5028 रनों के साथ काबिज हैं.
करियर का 37 वां शतक
ट्रेविस हेड के शतक के बाद बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ इस पूरी सीरीज के दौरान कुछ खास नहीं कर सके थे. ऐसे में उनके पास आज अपने बल्ले से जवाब देने का जबरदस्त मौका था. उन्होंने अभी तक अपने पारी के दौरान 193 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 1 छक्के की बदौलत 61.89 के बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के साथ 120 रन बनाए हैं. वह अभी भी पिच पर टिके हुए हैं.
ये भी पढ़ें : बिना शतक ठोके रचा इतिहास.., ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज, हेड का अनोखा कीर्तिमान