AUS vs ENG 5th Test Day-3: स्मिथ-हेड के शतक से इंग्लैंड टीम में दहशत, तीसरे दिन बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स

AUS vs ENG 5th Test Day-3: स्मिथ-हेड के शतक से इंग्लैंड टीम में दहशत, तीसरे दिन बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स


AUS vs ENG 5th Test Day-3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज 2025-26 का आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है. साल 2026 के पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड पर हावी नजर आ रही है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 518 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की टीम पहली इनिंग में 384 रन पर ऑल आउट हो गई थी और इस आधार पर कंगारुओं ने अभी तक 134 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है.

सिडनी की ये पिच पिछले कुछ मैचों की तुलना में अलग दिख रही है, जहां गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ रहा है. तीसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के नाम रहा. पहले हेड ने टेस्ट में ODI के अंदाज में खेलते हुए 166 गेंदों पर 163 रन बनाए और उसके बाद स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 13वां शतक जड़ दिया. स्मिथ-हेड की शानदार बल्लेबाजी के कारण सिडनी में कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हुए.

ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास

Add Zee News as a Preferred Source


इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में धमाकेदार शतक जड़कर ट्रेविस हेड ने बड़ा कारनामा किया है. वो 2002-03 के बाद पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बने हैं, जिन्होंने एक एशेज सीरीज में 3 शतक जड़े हैं. उन्होंने दिग्गजों के क्लब में जगह बना ली है. इससे पहले 2002-03 में पूर्व महान सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने इंग्लैंड के खिलाफ घर पर 3 सेंचुरी जड़ी थी. पिछले 23 सालों से कोई ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एशेज सीरीज में 3 शतक नहीं ठोक सका था.

ऑस्ट्रेलिया के 7 मैदानों पर शतक का रिकॉर्ड

ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के 7 मैदानों पर शतक जड़ने वाले स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं. हेड ने सिडनी से पहले, एडिलेड, मेलबर्न, ब्रिस्बेन, होबार्ट, कैनबरा और पर्थ में टेस्ट सेंचुरी जड़ी थी. वो ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले स्टीव वॉ, जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हेडन और डेविड वॉर्नर ने ये कारनामा किया था.

स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक शतक

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने में भारत के पूर्व महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ से आगे निकल चुके हैं. टीम इंडिया की ‘दीवार’ ने इस फॉर्मेट में 36 शतक जड़े थे, जबकि स्टीव स्मिथ 37 सेंचुरी ठोक चुके हैं.

स्मिथ ने इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे

यूं तो फिलहाल इंग्लैंड के जो रूट भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रिकॉर्ड के पीछे पड़े हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 37 शतक ठोकने के मामले में स्टीव स्मिथ से सचिन और रूट दोनों पीछे हैं. रूट ने 284 इनिंग में ये कारनामा किया था, जबकि सचिन को 37 टेस्ट शतक के लिए 220 पारियां लगी थी.

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ अब इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने महान डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन बनाए थे. हालांकि, ब्रैडमैन के ये नंबर सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के हैं, क्योंकि उन्होंने ODI क्रिकेट नहीं खेला था.

ये भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड बुक हिलाने वाला शतक, एक झटके में ब्रैडमैन, सचिन, रूट और द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त

 



Source link