अधेड़ की मौत, शरीर पर पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे: श्योपुर में ठंड से जान जाने की आशंका, मृतक बड़ौदा का रहने वाला – Sheopur News

अधेड़ की मौत, शरीर पर पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे:  श्योपुर में ठंड से जान जाने की आशंका, मृतक बड़ौदा का रहने वाला – Sheopur News



श्योपुर जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच एक 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ौदा रोड स्थित पुल दरवाजा के पास हुई। मृतक की पहचान भोई मोहल्ला निवासी महेंद्र उर्फ पेंदू आर्य के रूप में हुई है

.

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे, जिससे प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक ठंड लगने के कारण मृत्यु होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना हेमंत आर्य ने कोतवाली थाने को दी, जिसके बाद सुबह करीब 10:43 बजे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक लोकेंद्र कंषाना ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। इन दिनों जिले में तापमान गिरने से गलन काफी बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।



Source link