Last Updated:
T20 World Cup IND vs BAN: भारत के साथ जारी राजनैतिक विवाद, मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल से बहिष्कार और टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने के विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का एक और बयान सामने आया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने मैच खेलने को लेकर यू-टर्न लिया है.
ढाका: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ गया है, इससे नाराज बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत में होने वाले विश्व कप के उसके चार मैचों को सह मेजबान श्रीलंका में आयोजित करने की मांग की थी
अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की ओर से बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप में उसकी टीम की भागीदारी से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए उसके साथ ‘काम करने की इच्छा व्यक्त की है. बीसीबी ने एक बयान में कहा:
टी-20 विश्व कप के लिए भारत में बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं के संबंध में आईसीसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीसीबी ने टीम के मैचों को शिफ्ट करने का अनुरोध भी किया था. आईसीसी ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम की पूर्ण और निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है. आईसीसी ने हमारी चिंताओं को दूर करने के लिए बीसीबी के साथ मिलकर काम करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है. आईसीसी ने आश्वासन दिया है कि बोर्ड के सुझावों का स्वागत किया जाएगा और प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना के हिस्से के रूप में उन पर विधिवत विचार किया जाएगा.
कोलकाता में चार तो मुंबई में बांग्लादेश का एक मैच
आईसीसी ने इस संबंध में अभी तक किसी तरह की सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. टी-20 विश्व कप सात फरवरी से शुरू होगा जिसके पूर्व कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश को अपने चार मैच कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें