भागीरथपुरा दूषित पानी मौतें: अरुण यादव ने प्रशासन और सरकार को ठहराया जिम्मेदार
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। यादव ने बुधवार को खरगोन में मीडिया से बातचीत के दौरान कह
.
प्रशासन से लेकर सरकार तक जिम्मेदार
अरुण यादव ने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी केवल स्थानीय प्रशासन की नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पार्षद, महापौर, संबंधित मंत्री और पूरी सरकार की है। उन्होंने कहा कि जब इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन आने पर वाहवाही ली गई थी, तो अब दूषित पानी से हुई मौतों की जिम्मेदारी से भी पीछे नहीं हटना चाहिए।
नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की गंभीर घटना के बाद पद पर बने रहना जनभावनाओं के साथ अन्याय है।यादव ने कहा कि सरकार को इस मामले में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जल आपूर्ति व्यवस्था में गंभीर खामियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
मासूम की मौत पर जताया गहरा दुख
अरुण यादव ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि इस घटना में एक छह माह के मासूम की भी जान चली गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन का प्राथमिक कर्तव्य है और इस कर्तव्य में हुई चूक किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस और स्थायी समाधान लागू किए जाएं।