माता बसैया से चोरी हुआ ट्रैक्टर 6 दिन बाद मिला: कट्टा-कारतूस के साथ 2 चोर गिरफ्तार; नाका गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ा – Morena News

माता बसैया से चोरी हुआ ट्रैक्टर 6 दिन बाद मिला:  कट्टा-कारतूस के साथ 2 चोर गिरफ्तार; नाका गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ा – Morena News



मुरैना के माता बसैया थाना पुलिस ने 6 दिन पहले चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक कट्टा और कारतूस भी मिला है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

.

तिवारी पुरा निवासी अतर सिंह राजपूत ने 31 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 30-31 दिसंबर की दरमियानी रात चोर उनका लाल रंग का मैसी ट्रैक्टर (MP06 AA 8117) चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। सूचना मिलने पर मंगलवार शाम पुलिस ने नाका गांव के पास से ट्रैक्टर बरामद कर लिया।

अन्य वारदातों का खुल सकता है राज

मौके से आरोपी कल्लो उर्फ रामसहाय गुर्जर और दिनेश खटीक को गिरफ्तार किया गया है। इनकी तलाशी लेने पर अवैध हथियार भी मिले। थाना प्रभारी अरुण कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र की अन्य चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है।



Source link