शाहिद अफरीदी ने फिर दिखा दी औकात! मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर दिया जहरीला बयान, बांग्लादेश को खोखला समर्थन

शाहिद अफरीदी ने फिर दिखा दी औकात! मुस्तफिजुर रहमान विवाद पर दिया जहरीला बयान, बांग्लादेश को खोखला समर्थन


Shahid Afridi on Mustafizur Rahman Controversy: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ जहर उगलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच मुद्दे पर ज्ञान देते हुए विवादित बयान दिया है. दरअसल, आईपीएल 2026 से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जिसकी वजह से दोनों क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में खटास आई है. बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की हत्या के कारण देशभर में आक्रोश का माहौल है. ऐसे में बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए मुस्तफिजुर को आईपीएल से रिलीज करने का फैसला किया. हालांकि, इस निर्णय से BCB बौखला गया है और पाकिस्तान के रास्ते चलने की जिद्द कर रहा है.

शाहिद अफरीदी ने इस पूरे मामले पर आग में घी डालने का काम किया है. बांग्लादेश का समर्थन करते हुए उन्होंने आगामी टी20 वर्ल्ड कप में आईसीसी से शेड्यूल बदलने की मांग की है. मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से हटाए जाने के बाद BCB ने सुरक्षा का हवाला देते हुए ICC से आगामी टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सभी मुकाबले भारत की जगह श्रीलंका में शिफ्ट करने की गुहार लगाई है.

भारत-बांग्लादेश विवाद में कूद पड़े अफरीदी

Add Zee News as a Preferred Source


ये पूरा मामला भारत और बांग्लादेश के बीच है और दुनिया के किसी देश के खिलाड़ी ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला है, लेकिन आदत से मजबूर शाहिद अफरीदी ने फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहिद अफरीदी ने बांग्लादेश का खुला समर्थन किया. क्रिकेटपाकिस्तान डॉट कॉम से बात करते हुए अफरीदी ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का रुख “सही” और “तार्किक कारणों” पर आधारित था.

अफरीदी ने इस बात पर जोर दिया कि आईसीसी को निष्पक्ष रूप से कार्य करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी देश को अनुचित तरीके से निर्णयों को प्रभावित करने की अनुमति न दी जाए। उनके इस बयान को व्यापक रूप से भारत और बीसीसीआई की अप्रत्यक्ष आलोचना के रूप में देखा जा रहा है.

अफरीदी के हवाले से कहा गया, ”आईसीसी को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए. किसी भी देश को अपने हितों के अनुसार स्थिति को आकार देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.”

ICC के फैसले का इंतजार

बता दें कि अफरीदी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब खबरें आ रही हैं कि आईसीसी ने बीसीसीआई और बीसीबी के अधिकारियों के बीच बातचीत में मध्यस्थता की है. इन खबरों के मुताबिक, आईसीसी के अधिकारियों ने हाल ही में हुई एक बैठक में बांग्लादेश को आयोजन स्थल बदलने की अपनी मांग पर पुनर्विचार करने को कहा है. इसके बावजूद, यह मुद्दा सार्वजनिक रूप से अनसुलझा ही है और प्रशंसक आईसीसी की अंतिम घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जिस ODI को सबसे आसान बताकर कोहली पर कसा तंज, उस फॉर्मेट में मांजरेकर का कैसा रहा प्रदर्शन?

 



Source link