सिडनी में 5वें दिन बिना स्टोक्स कैसे जीतेगी इंग्लिश टीम, ऑस्ट्रेलिया हैप्पी

सिडनी में 5वें दिन बिना स्टोक्स कैसे जीतेगी इंग्लिश टीम, ऑस्ट्रेलिया हैप्पी


Last Updated:

ashes ben stokes out इंग्लैंड के कप्तान  बेन स्टोक्स जिन्होंने इस सीरीज के सभी पांच टेस्ट खेले हैं, इस एशेज में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा काम करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं खासतौर पर गेंदबाजी में. चौथे दिन स्टोक्स ने केवल 10 गेंदें फेंकी थीं कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम लौटने का फैसला कर लिया, जिससे इंग्लैंड की चिंताएं बढ़ गईं.

सिडनी टेस्ट के चौथे दिन चोट की वजह से इंग्लैंड के कप्तान ने छोड़ा मैदान

नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट टीम को एशेज 2025 के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दौरान बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले के चौथे दिन ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए. यह घटना दिन के खेल की शुरुआत के कुछ ही देर बाद हुई, जब स्टोक्स पहले सत्र के महज 15 मिनट के भीतर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए.

इंग्लैंड के कप्तान  बेन स्टोक्स जिन्होंने इस सीरीज के सभी पांच टेस्ट खेले हैं, इस एशेज में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा काम करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं खासतौर पर गेंदबाजी में. चौथे दिन स्टोक्स ने केवल 10 गेंदें फेंकी थीं कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम लौटने का फैसला कर लिया, जिससे इंग्लैंड की चिंताएं बढ़ गईं. वह अपनी पारी का 28वां ओवर डाल रहे थे, तभी उन्हें चोट लगी और वह मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए. उनके ओवर की शेष गेंदें जैकब बेथेल ने पूरी कीं.

स्टोक्स का लगी चोट

ईसीबी (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) के एक प्रवक्ता ने स्टोक्स की चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें दाहिने पैर के एडडक्टर में समस्या हुई है और आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी.बेन स्टोक्स के दाहिने एडडक्टर में तकलीफ का आकलन किया जा रहा है और जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, हम अपडेट देंगे. हाल के समय में बेन स्टोक्स कई चोटों से परेशान रहे हैं, जबकि वह सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं. 2024 में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए. दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी चोट ने दोबारा परेशान किया. 2025 में कंधे की चोट के चलते वह भारत के खिलाफ पांचवां टेस्ट भी नहीं खेल सके

एशेज में स्टोक्स का भारी योगदान

मौजूदा एशेज सीरीज में स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए जबरदस्त जिम्मेदारी निभाई है. वह टीम के दूसरे सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज हैं और अब तक 101.1 ओवर डाल चुके हैं हालांकि, इंग्लैंड टीम पहले ही रिकॉर्ड 11 दिनों में एशेज गंवा चुकी है और अब आखिरी टेस्ट में केवल सम्मान के लिए खेल रही है. स्टोक्स की चोट ने न सिर्फ इस टेस्ट में इंग्लैंड की रणनीति को झटका दिया है, बल्कि उनके भविष्य की फिटनेस को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन स्टोक्स मैदान पर नही उतरते तो इंग्लैंड अपने कप्तान के साथ साथ एक मेहनती गेंदबाज को भी मिस करेगा.

homecricket

सिडनी में 5वें दिन बिना स्टोक्स कैसे जीतेगी इंग्लिश टीम, ऑस्ट्रेलिया हैप्पी



Source link