Last Updated:
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर सभी 12 राशियों पर अपना असर डालेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. खासतौर पर चार राशियों के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतने होगी.
उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इसी शास्त्र के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर भविष्य के शुभ और अशुभ संकेतों का आकलन किया जाता है. यही कारण है कि अधिकतर लोग यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि आने वाला समय और दिन उनके लिए कैसा रहेगा. ग्रह समय-समय पर न केवल अपनी राशि बदलते हैं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव बारहों राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य आत्मबल, पिता, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों का प्रतिनिधि ग्रह है. जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इस खगोलीय घटना को ‘संक्रांति’ कहा जाता है. पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को सूर्यदेव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस दिन को मकर संक्रांति के रूप में पूरे देश में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है.
सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा. हालांकि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन विशेष चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. खासतौर पर चार राशियों के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि इस अवधि में उन्हें मानसिक तनाव, कार्यक्षेत्र की परेशानियों और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
इन राशियों को रहना होगा सावधान
मिथुन- इस राशि के जातकों को सूर्य गोचर से अशुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. जीवन में अस्थिरता का अनुभव हो सकता है. खासकर भावनात्मक और मानसिक स्तर पर. जल्दबाजी या आवेश में आकर लिए गए निर्णय भारी पड़ सकते हैं. किसी भी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें और सलाह लेकर ही आगे बढ़ें.
कर्क- इस राशि के जातकों को यह राशि परिवर्तन काफी कठिनाई देगा. इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. इस दौरान उनके काम अटक सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.
कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन बड़ा ही चिंताजनक रहेगा. सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी. कारोबार में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
इन उपायों से प्रसन्न होंगे सूर्यदेव
चारों राशियों के जातकों को अशुभ परिणाम से बचने के लिए रोजाना सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए. सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनके मंत्रों का जाप करें और गरीबों में अनाज का दान करें. इससे आने वाले कष्टों का निवारण हो सकेगा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.