हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, 5 साल और खेल सकती हैं, झूलन की भविष्यवाणी

हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, 5 साल और खेल सकती हैं, झूलन की भविष्यवाणी


Last Updated:

दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने हरमनप्रीत कौर की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत की इस कप्तान ने जो किया है, उसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. झूलन ने कहा कि हरमनप्रीत अभी चार से पांच साल तक और खेल सकती हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने हाल में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

हरमनप्रीत कौर की रिकॉर्ड को लेकर झूलन गोस्वामी ने दिया बड़ा बयान.

मुंबई. भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप और दो डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है और वह अगले चार-पांच साल और खेल सकती है. हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता, लेकिन इससे पहले वह मुंबई इंडियंस को डब्ल्यूपीएल खिताब भी दिला चुकी हैं.

मुंबई की गेंदबाजी कोच और मेंटोर झूलन ने पीटीआई से कहा, ‘उसने भारतीय क्रिकेट और मुंबई इंडियंस के लिए जो किया है, वह कमाल है. मुझे नहीं लगता कि जल्दी कोई उसका रिकॉर्ड तोड़ पाएगा. वह वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान है और दो डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी भी जीत चुकी है. उम्मीद है कि आगे भी और ट्रॉफी जीतेगी.’

हरमनप्रीत कौर की रिकॉर्ड को लेकर झूलन गोस्वामी ने दिया बड़ा बयान.

झूलन ने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनके, मिताली राज, अंजुम चोपड़ा और रीमा मल्होत्रा जैसे पूर्व क्रिकेटरों के साथ जश्न मनाना पहले से तय नहीं था. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उस वक्त हमने कुछ खास बात की. बस जज्बात थे. मैं हरमन, स्मृति (मंधाना) और पूरी टीम को इसके लिए धन्यवाद देती हूं. यह पहले से प्लान नहीं था. हम ब्रॉडकास्ट से जुड़े थे और प्रोड्यूसर ने कहा कि जब टीम दर्शकों को धन्यवाद दे रही है तो हम एक-दो सवाल पूछ सकते हैं. लेकिन जिस तरह ये लड़कियां हमारे पास आईं और जश्न मनाया, मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट या किसी और खेल में ऐसा कुछ पहले कभी देखा गया है.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, 5 साल और खेल सकती हैं, झूलन की भविष्यवाणी



Source link