इंदौर त्रासदी मामले में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च: सीनियर लीडर राजनारायणसिंह बोलें- यह राजनीति नहीं, संवेदना का विषय – Khandwa News

इंदौर त्रासदी मामले में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च:  सीनियर लीडर राजनारायणसिंह बोलें- यह राजनीति नहीं, संवेदना का विषय – Khandwa News



इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में बुधवार को महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्त

.

शाम 6.15 बजे गांधी भवन से महिला कांग्रेस के नेतृत्व में मौन कैंडल मार्च शुरू हुआ। यह मार्च बॉम्बे बाजार, केवलराम पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए घंटाघर चौक पहुंचा। जहां कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रख मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भागीरथपुरा में हुई मौतें कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा हैं। इस त्रासदी ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

– हत्या का केस दर्ज करने की मांग

महिला कांग्रेस नेता रचना तिवारी ने कहा कि यह एक सुनियोजित अपराध है, इसलिए दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से तत्काल इस्तीफा देने की मांग दोहराई।

– यह राजनीति नहीं, संवेदना का विषय

पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने कहा, भागीरथपुरा की घटना से प्रदेश का हर नागरिक शर्मसार और चिंतित है। यह मुद्दा राजनीति का नहीं, बल्कि मानवीय सरोकार और संवेदना का है। इधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि यह कैंडल मार्च उन परिवारों के लिए है जिन्होंने अपनों को असमय खो दिया। उन्होंने कहा, जल ही जीवन है। अगर पीने का पानी ही जान ले ले, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।

– बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कैंडल मार्च में महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, रचना तिवारी, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, प्रतिभा रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भागीरथपुरा जल संकट को लेकर कांग्रेस ने सरकार और नगर निगम पर सीधा हमला बोलते हुए जवाबदेही तय करने की मांग तेज कर दी है।



Source link