.
ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…
1. दूषित पानी से मरने वालों की संख्या 20, प्रशासन ने 6 बताया
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों की संख्या 18 से बढ़कर 20 हो गई है। सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की रिपोर्ट में सिर्फ चार मौतें भर होना माना है, जबकि 18 मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख की सहायता दी जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…
2. फ्लाइट में बच्चे की तबीयत बिगड़ी, इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग
इंदौर में जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार एक साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चे को सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
3. बुजुर्ग महिला से 17 लाख की ऑनलाइन ठगी
क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी देकर 61 वर्षीय महिला से पांच दिन में 17 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। घटना जुलाई 2025 की है। पढ़ें पूरी खबर…
4. नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने शुरू किया वाटर ऑडिट

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बुधवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मदीना नगर से इंदौर में वाटर ऑडिट की शुरुआत की। उन्होंने दूषित पानी की शिकायतें सुनीं और निरीक्षण भी किया। इस दौरान सिंघार ने मौके पर ही पानी के सैंपल लेकर जांच की। पढ़ें पूरी खबर…
5. आजाद नगर में युवकों का परिवार पर हमला
आजाद नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक परिवार के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। परिवार के लोग घर की लड़की से मोबाइल पर बात करने को लेकर एक युवक को समझाने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर…
6. आभूषणों से भरा बैग झपटने वाले बदमाश गिरफ्तार

गोवा से इंदौर आई एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर का आभूषणों से भरा बैग झपटकर ले जाने वाले दो बदमाशों को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की है। आरोपियों की पहचान कनिष्क पंथी निवासी द्वारकापुरी और सचिन मौर्य के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
7. इंदौर एयरपोर्ट पर पांचवें दिन भी कोहरे का असर

इंदौर में लगातार पांचवें दिन बुधवार को खराब मौसम और घने कोहरे ने देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन को प्रभावित किया है। तड़के से ही एयरपोर्ट क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर करीब 200 मीटर रह गई। पढ़ें पूरी खबर…
8. 7 फीट गहरी हौज में डूबने से बच्चे की मौत
पलासिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोरमागंज इलाके में मां मनीषा के साथ अपने नाना-नानी के घर रह रहे तीन साल के मासूम की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
9. 10 ग्राम कोकीन के साथ जिम ट्रेनर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम कोकीन के साथ एक जिम ट्रेनर को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिम में आने-जाने वाले युवाओं को पहले नशे की लत लगाता था और बाद में ऊंचे दामों पर कोकीन बेचता था। पढ़ें पूरी खबर…
10. महू-इंदौर रेलखंड पर ट्रेनों पर पत्थरबाजी, यात्री घायल
महू और इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेनों पर असामाजिक तत्वों की ओर से पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन हमलों में यात्री घायल हो रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…