खेतों से पनडुब्बी मोटर चुराने वाले गिरफ्तार: हरदा से धराएं दो आरोपी और एक नाबालिग, जेल भेजे गए – Khandwa News

खेतों से पनडुब्बी मोटर चुराने वाले गिरफ्तार:  हरदा से धराएं दो आरोपी और एक नाबालिग, जेल भेजे गए – Khandwa News



मोटर चोरी के मामले में दो आरोपी सहित एक नाबालिग गिरफ्तार किया गया।

किल्लो​द थाना पुलिस ने खेतों से पनडुब्बी मोटर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की 5 पनडुब्बी मोटर बरामद की हैं। मामले में एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में ल

.

थाना प्रभारी किल्लोद विजय वर्मा ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को ग्राम गुरावा निवासी भगवानसिंह चंदेल ने अपने खेत से दो पनडुब्बी मोटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं 5 जनवरी 2026 को ग्राम चिकली निवासी गणेश मालवीय ने बैकवाटर क्षेत्र से तीन मोटर चोरी होने की शिकायत की थी।

दोनों मामलों में थाना किल्लोद में अपराध क्रमांक 02/26 व 04/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में चोरी करना स्वीकारा जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर लोकेश बाघेला (20) निवासी ग्राम गुरावा, सुरेश कलम (20) निवासी ग्राम निमाचा कला, जिला हरदा और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने खेतों से पनडुब्बी मोटर चोरी करना स्वीकार किया।

5 मोटर जब्त, आरोपी जेल भेजे आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 5 पनडुब्बी मोटर बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय हरसूद में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल वारंट पर जिला जेल खंडवा भेज दिया गया। वहीं बाल अपचारी को बाल न्यायालय खंडवा में प्रस्तुत किया गया।



Source link