Last Updated:
Chhatarpur News: एमपी के छतरपुर जिले में 7 साल पहले 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के तत्कालीन शाखा मैनेजर अमरेंद्र कुमार दास को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ जरूरी डोक्यूमेंट्स भी बरामद किए हैं.
एनएस परमर,
Chhatarpur News: छतरपुर में करीब सात साल पुराने चार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के तत्कालीन शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां साल 2018 में बैंक में बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बैंक में अवैध तरीके से फर्जी खातों के जरिए करोड़ों रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की.
बैंक के जरूरी दस्तावेजों से छेड़छाड़
विवेचना के दौरान पुलिस टीम को यह पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने बैंक के जरूरी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की थी. जांच में सामने आया कि फर्जी खातों को तैयार कर उनमें अवैध रूप से राशि ट्रांसफर की गई. पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री एविडेंस और तकनीकी जांच के आधार पर यह पाया कि इस पूरे मामले में शाखा प्रबंधक की अहम भूमिका रही है. जांच में धोखाधड़ी का अपराध प्रथम दृष्टया सही पाया गया.
आरोपी की गई गिरफ्तारी
मामला सामने आने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान आरोपी की लोकेशन से जुड़ी जानकारियां जुटाई गईं. तकनीकी निगरानी और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. पुलिस ने धोखाधड़ी की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी, तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मूल रूप से बिहार के मधुबन जिले का रहने वाला है और वर्तमान में मध्य प्रदेश के सतना जिले में रह रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि धोखाधड़ी से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके. फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें