Last Updated:
Gwalior News:डबरा में दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई. पहली घटना डबरा देहात थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव की है, जहां अलाव तापते समय मजाक में टोपा हटाने पर विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई.दूसरी घटना पिछोर रोड स्थित अपना होटल की है, जहां खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर होटल कर्मचारियों से मारपीट की गई. घटना सीसीटीवी में कैद हुई. पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है.
Gwalior Crime News: एमपी के ग्वालियर के डबरा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां अलाव तापते समय टोपा (ऊनी टोपी) हटाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग तक पहुंच गई. यह मामला डबरा देहात थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव का है. जानकारी के मुताबिक सोनू और मनीष अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान सोनू ने मजाक में मनीष का टोपा सिर से हटा दिया. इस बात से मनीष भड़क गया और गुस्से में आकर उसने गोली चला दी. फायरिंग के दौरान बीच-बचाव करने आए सोनू के भाई राजू को गोली लग गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घायल राजू को तुरंत डबरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.
मामले की जांच शुरू
पुलिस के अनुसार इस मामले में मनीष जाटव और उसके साथी पुष्पेंद्र साहू पर फायरिंग के आरोप लगे हैं. सूचना मिलते ही डबरा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. डबरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है. मामूली मजाक से शुरू हुआ यह विवाद गंभीर हिंसक घटना में बदल गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.
मारपीट की घटना CCTV में कैद
डबरा में एक होटल पर मारपीट की घटना सामने आई है. यह मामला पिछोर रोड स्थित अपना होटल का है, जहां खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई. जानकारी के अनुसार कुछ युवक होटल में खाना खाने पहुंचे. जब होटल कर्मियों ने उनसे खाने के पैसे मांगे तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने होटल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी. यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर जुलूस भी निकाला. डबरा सिटी थाना पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था का सख्त संदेश दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें