नहीं थम रहा वैभव सूर्यवंशी का तूफान… वर्ल्ड कप से पहले 63 बॉल में ठोका शतक, चौके-छक्कों का मचाया बवंडर

नहीं थम रहा वैभव सूर्यवंशी का तूफान… वर्ल्ड कप से पहले 63 बॉल में ठोका शतक, चौके-छक्कों का मचाया बवंडर


Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा. 2025 में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले इस 14 वर्षीय क्रिकेटर ने 2026 की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही यूथ वनडे सीरीज में वैभव ने अपना आक्रामक अंदाज दिखाया. तीन मैचों की सीरीज के आखिर मुकाबले में वैभव ने 74 गेंद पर 127 रन बनाकर सबका दिल फिर से जीत लिया. उनके अलावा एरॉन जॉर्ज ने 106 गेंदों पर 118 रन की पारी खेली.

वैभव ने बरसाए चौके-छक्के

वैभव ने अपना शतक 63 गेंदों पर ही पूरा कर लिया. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 10 छक्के निकले. वैभव ने 171.62 की स्ट्राइक रेट रन बटोरे. कप्तान के तौर पर लगातार तीसरी बार टॉस हारने के बावजूद वैभव ने थोड़ी निराशा के साथ लेकिन बिना फोकस खोए चुनौती को स्वीकार किया. साउथ अफ्रीका ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. वैभव और उनके ओपनिंग पार्टनर एरॉन जॉर्ज ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया और अफ्रीकी गेंदबाजों को बुरी तरह धो डाला.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 8 ओवर, 30 रन, 7 विकेट… शब्बीर खान ने मणिपुर पर बरपाया कहर, विजय हजारे ट्रॉफी एलीट में बिहार की एंट्री

227 रनों की साझेदारी

वैभव और एरॉन ने पहले विकेट के लिए 25.4 ओवरों में 227 रनों की साझेदारी की. वैभव को एनटांडो सोनी ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद एरॉन और वेदांत त्रिवेदी ने दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की. एरॉन 111.32 की स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके लगाए. वेदांत ने 34 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा अभिज्ञान कुंदू ने 21 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें: ​ 200 रन, 12 चौके, 13 छक्के… 21 साल के बल्लेबाज दोहरे शतक से मचाई खलबली, शमी-आकाश दीप और मुकेश को धो डाला

सीरीज में भारत के पास अजेय बढ़त

सीरीज में वैभव का प्रभाव निर्णायक रहा है. कप्तान के तौर पर उन्होंने पहले ही तीन मैचों की सीरीज में भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी है. दोनों मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं. भारत ने इससे पहले सीरीज के ओपनिंग मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से मैच को 25 रनों से जीता था. इसके बाद दूसरा मुकाबले में टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 8 विकेट से जीत हासिल की थी. वैभव ने पहले मैच में 12 गेंद पर11 और दूसरे मैच में उन्होंने 24 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेली थी. वैभव 15 जनवरी से शुरू होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले शानदार फॉर्म में हैं और यह टीम इंडिया के लिए सुखद संकेत हैं.



Source link