सतना जिले के नागौद में पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। 35 वर्षीय मृतका सरस्वती कुशवाहा ने 10 दिसंबर को अपने घर के आंगन में
.
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। इस दौरान परिजनों, पड़ोसियों और मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि सरस्वती का विवाह करीब 12 साल पहले पीपल चौक, नागौद निवासी अनिल कुशवाहा (36) के साथ हुआ था। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल शराब का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और सरस्वती के साथ विवाद करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर सरस्वती ने फांसी लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
BNS की धारा 108 के तहत कार्रवाई पुलिस को जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने के पर्याप्त सबूत मिले। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अनिल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया है।