ICC Warning to BCB: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा. बांग्लादेश को न चाहते हुए भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का दौरा करना पड़ेगा. आईसीसी से मैच शिफ्ट करने की डिमांड का फैसला बांग्लादेश के लिए पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित हुआ है. खबर है कि ICC ने बांग्लादेश बोर्ड को बड़ी वॉर्निंग देकर बांग्लादेश की डिमांड को खारिज कर दिया है. बांग्लादेश के लिए ये डबल डोज से कम नहीं होगा.
ICC और BCB के बीच बातचीत
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश की भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की डिमांड को खारिज किया. रिपोर्ट में बताया गया कि मंगलवार को ICC और BCB के बीच एक वर्चुअल कॉल हुई जिसमें आईसीसी ने बीसीबी की डिमांड को खारिज किया. साथ ही बोर्ड को टी20 वर्ल्ड कप के लिए वॉर्निंग भी दे दी गई है. यदि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम को नहीं भेजा तो उन्हें पॉइंट्स गंवाने का जोखिम उठाना पड़ेगा.