बेथल के शतक ने माहौल बना दिया, इंग्लैंड के पास लीड, ऑस्ट्रेलिया के पास मौका

बेथल के शतक ने माहौल बना दिया, इंग्लैंड के पास लीड, ऑस्ट्रेलिया के पास मौका


Last Updated:

jacob bethell century at sydney ashes ऐतिहासिक सिडनी मैदान पर चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 119 रन की हो गई जैकब बेथेल 142 रन बनाकर नाबाद लौटे.  मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन गुरुवार को भारतीय समयानुार सुबह 5 बजे शुरू होगा. 

जैकब बेथल की शतकीय पारी से सिडनी टेस्ट रोमांचक स्थिति में

नई दिल्ली. सिडनी में खेले जा रहे एशेज का पांचवा मुकाबला बैट और बॉल के बीच संघर्ष  और रोमांच का एक और यादगार अध्याय बन चुका है. चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक दोनों टीमों ने ऐसे उतार–चढ़ाव दिखाए कि पांचवें और आखिरी दिन का इंतज़ार और भी बेचैन कर देने वाला हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक बल्लेबाज़ी और इंग्लैंड की जुझारू वापसी ने टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को पूरी तरह उभार दिया है.  अब, जब अंतिम दिन की सुबह 5 बजे पहली गेंद डाली जाएगी, तो मैदान पर सिर्फ रन और विकेट ही नहीं, बल्कि एशेज की प्रतिष्ठा और खिलाड़ियों का हौसला भी दांव पर होगा.

ऐतिहासिक सिडनी मैदान पर चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 119 रन की हो गई जैकब बेथेल 142 रन बनाकर नाबाद लौटे.  मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन गुरुवार को भारतीय समयानुार सुबह 5 बजे शुरू होगा.

बेथल की शतकीय पारी

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज जैकब बेथेल की शतकीय पारी और उनकी बहादुरी भरी बल्लेबाजी ने ये तय किया कि मैच का अंतिम दिन रोमांच से भरपूर होगा.  इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और स्टार्क के पहले ही ओवर में  जैक क्रॉली पहले ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की. डकेट ने इस सीरीज में पहली बार 40 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन बाद में वह आउट हो गए.  इसके बाद जो रूट ज्यादा देर टिक नहीं पाए और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.  हैरी ब्रूक ने बेथेल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की.  हालांकि ब्रूक 42 रन बनाकर आउट हो गए.  लोअर ऑर्डर में विकेट गिरते रहे, लेकिन बेथेल एक छोर पर टिके रहे बेथेल 142 रन बनाकर नाबाद लौटे.

सिडनी में बना रिकॉर्ड 

चौथे दिन जब ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी खत्म हुई तो इस दौरान सात 50 रन से अधिक की साझेदारियां हुईं, जो एशेज इतिहास में पहली बार देखने को मिला. चौथे दिन का खेलने शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 518/7 था.  स्टीव स्मिथ (129) और ब्यू वेबस्टर (42) ने पारी को आगे बढ़ाया.  मेजबान टीम स्कोर में 49 रन और जोड़कर पहली पारी में 567 रन पर ऑल आउट हो गई.  इससे उसे 183 रन की बढ़त मिली. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 220 गेंदों में 138 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा. ब्यू वेबस्टर ने 87 गेंदों में 71 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल थे.  ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में सात 50 या उससे अधिक रन की साझेदारियां की, जो कि एशेज के इतिहास में पहली बार हुआ है.  इससे पहले यह रिकॉर्ड केवल एक बार 2007 में भारत ने द ओवल टेस्ट में बनाया था.

homecricket

बेथल के शतक ने माहौल बना दिया, इंग्लैंड के पास लीड, ऑस्ट्रेलिया के पास मौका



Source link