मंदसौर में शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टी: नर्सरी से 5वीं तक के विद्यार्थियों का 7 से 13 जनवरी तक अवकाश – Mandsaur News

मंदसौर में शीतलहर के कारण स्कूलों में छुट्टी:  नर्सरी से 5वीं तक के विद्यार्थियों का 7 से 13 जनवरी तक अवकाश – Mandsaur News


मंदसौर में शीतलहर और तापमान में भारी गिरावट के चलते जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) टेरेसा मिंज ने स्कूलों के संचालन में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला छोटे बच्चों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए लिया गया है।

.

प्राथमिक कक्षाएं (नर्सरी से 5वीं तक)-

  • निर्णय: इन कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
  • तारीख: यह छुट्टी 7 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक रहेगी।

यह आदेश जिले के सभी शासकीय (Government) और अशासकीय (Private) स्कूलों पर लागू होगा।

मध्यमिक कक्षाएं (कक्षा 6ठी से 8वीं तक)-

  • निर्णय: स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है।
  • नया समय: अब कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से लगेंगी।

यह भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए मान्य है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं और अन्य आवश्यक गतिविधियां अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।



Source link