रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के कटरा इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों के साथ तालिबानी सजा की तर्ज पर अमानवीय तरीके से मारपीट की जा
.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक साकेत परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं और वे दलित समाज से हैं।वायरल वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि युवकों को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। मारपीट के दौरान पीड़ितों की चीख-पुकार भी वीडियो में सुनाई दे रही है।
चोरी के शक में कुछ लोगों ने दी सजा
आरोप है कि चोरी के शक में कुछ लोगों ने खुद ही कानून हाथ में ले लिया और युवकों को सरेआम सजा देने लगे। वीडियो में यह भी नजर आता है कि पीड़ितों को पैरों में गिराकर, अपमानजनक और बूरतरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाले लोगों ने ही इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग इस तरह की बर्बरता पर सवाल उठा रहे हैं।
फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। हालांकि, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला न सिर्फ गंभीर आपराधिक कृत्य का है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के लिए भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।