वैभव सूर्यवंशी का प्रहार, जॉर्ज का क्लास… टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का किया सफाया, किशन ने बरपाया कहर

वैभव सूर्यवंशी का प्रहार, जॉर्ज का क्लास… टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का किया सफाया, किशन ने बरपाया कहर


Vaibhav Suryavanshi India vs South Africa: भारतीय अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज को 3-0 से जीत लिया. वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने क्लीन स्वीप कर दिया. उसने तीसरे वनडे मैच को 233 रन जीत हासिल की. वैभव ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन मैचों में क्रमश: 11, 68 और 127 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता.

वैभव और एरॉन की धमाकेदार बैटिंग

मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 393 रन बनाए. भारत को एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 25.4 ओवरों में 227 रन की साझेदारी की. कप्तान वैभव 74 गेंदों में 10 छक्कों और 9 चौकों के साथ 127 रन बनाकर आउट हुए. यहां से एरॉन ने वेदांत त्रिवेदी के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 52 रन जुटाए. एरॉन 106 गेंदों में 16 चौकों के साथ 118 रन बनाकर आउट हुए.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar-Saaniya Wedding: कब होगी अर्जुन तेंदुलकर-सानिया की शादी? होली में सचिन के घर मचेगी धूम

वेदांत और एनान का बेहतर योगदान

वैभव और एरॉन के अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 34 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि मोहम्मद एनान ने नाबाद 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी टीम से एन सोनी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जेसन रोल्स ने 2 विकेट निकाले. इनके अलावा माइकल क्रुइस्काम्प ने 1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें: Explained: बांग्लादेश नहीं तो कौन… टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम को मिलेगा मौका? ICC के सामने अब 4 समीकरण

किशन की घातक गेंदबाजी

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 35 ओवरों में 160 के स्कोर पर सिमट गई. इस टीम ने महज 50 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से डैनियल बोसमैन ने पॉल जेम्स (41) के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की. बोसमैन 60 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कॉर्न बोथा 36 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की तरफ से किशन कुमार सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद एनान को 2 विकेट हाथ लगे.



Source link