Last Updated:
India u19 clean sweeps South Africa: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका अंडर 19 को आखिरी यूथ वनडे मैच में 233 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में मेजबानों का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.
नई दिल्ली. भारत ने वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में मेजबानों का सफाया कर दिया. भारतीय टीम ने आखिरी मैच को 233 रन से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 394 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 35 ओवर में 160 रन पर ढेर हो गई. मेजबानों की ओर से पॉल जेम्स ने 41 जबकि डेनियल बॉसमैन ने 40 रन बनाए. उसके टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके जिसमें कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया का विकेट भी शामिल था. भारत की ओर से किशन कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए वहीं मोहम्मद इनान के खाते में दो विकेट गए.
इससे पहले, ओपनर आरोन जॉर्ज और कप्तान वैभव सूर्यवंशी के शतकों की मदद से भारत ने बेनोनी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में 50 ओवर में 393/7 रन बनाए. भारत पहले ही सीरीज जीत चुका था और 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए था. तीन मैचों में सूर्यवंशी ने 68.66 की औसत और 187 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाकर टॉप पर हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
भारत ने साउथ अफ्रीका का वनडे सीरीज में सफाया कर दिया.
भारत की शुरुआत शानदार रही
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत शानदार रही. जॉर्ज और कप्तान सूर्यवंशी (74 गेंदों में 127 रन, जिसमें नौ चौके और 10 छक्के शामिल हैं, स्ट्राइक रेट 171.62) ने मिलकर 227 रन की अटूट ओपनिंग पार्टनरशिप की। जॉर्ज, जिन्होंने 106 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 118 रन बनाए. उन्होंने वेदांत त्रिवेदी (42 गेंदों में 34 रन, एक चौका) के साथ 52 रन की पार्टनरशिप की.
सूर्यवंशी ने 18 पारियों में 973 रन बनाए हैं
टीम इंडिया आखिरकार 43.2 ओवर में 335/7 पर सिमट गई. लेकिन मोहम्मद एनां (19 गेंदों में 28*, एक चौका और दो छक्के) और हेनिल पटेल (21 गेंदों में 19*, एक चौका) ने अर्धशतकीय पार्टनरशिप करके भारत को 390 के पार पहुंचाया. नटांडो सोनी (आठ ओवर में 3/61) और जेसन रोल्स (नौ ओवर में 2/59) साउथ अफ्रीका के टॉप गेंदबाज़ रहे. 18 यूथ वनडे में, सूर्यवंशी ने 18 पारियों में 54.05 की औसत और 164.08 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए हैं. जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं, उनका बेस्ट स्कोर 171 है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें