वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, अंडर 19 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा कप्तान बने

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, अंडर 19 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा कप्तान बने


Last Updated:

vaibhav suryavanshi smashes century: वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका अंडर 19 के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मैच में 63 गेंदों पर शतक ठोक दिया. 14 साल के वैभव का यह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कतर के बाद चौथे देश में शतक है. उन्होंने तीसरे मैच में मेजबान टीम के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. उन्होंने बतौर कप्तान पहला शतक जड़ा. अंडर 19 क्रिकेट में यूथ वनडे में शतक जड़ने वाले वैभव सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ा.

नई दिल्ली.  वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका में शानदार शतक ठोककर कप्तानी का धमाकेदार अंदाज में जश्न मनाया. बाएं हाथ के ओपनर वैभव ने बेनोनी में इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच तीसरे वनडे मैच में 63 गेंदों में शतक जड़ा. यह सूर्यवंशी का यूथ वनडे में तीसरा शतक है. इस पारी के साथ सूर्यवंशी यूथ वनडे में सेंचुरी बनाने वाला सबसे कम उम्र के अंडर 19 कप्तान बन गए. भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यवंशी 74 गेंदों पर 127 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 10 छक्के और नौ चौके जड़े. वैभव इस सीरीज में इंडिया अंडर 19 की कप्तानी कर रहे हैं. वह पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryvanshi) ने 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. भारत की पारी के 26वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने एरॉन जॉर्ज के साथ पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े. सूर्यवंशी जल्द ही भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं. इससे पहले, 5 जनवरी को खेले गए दूसरे यूथ वनडे में, सूर्यवंशी ने 24 गेंदों में 68 रन बनाए, यह एक तूफानी पारी थी जिसमें 10 छक्के शामिल थे. उनकी शानदार पारी के दम पर इंडिया अंडर19 ने डीएलएस मेथड से आठ विकेट से जीत हासिल की और यूथ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.

वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक जड़ा.





Source link