श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना भारतीय कोच, राहुल द्रविड़ के फेवरेट है

श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना भारतीय कोच, राहुल द्रविड़ के फेवरेट है


नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू होते ही श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ा दांव खेल दिया है.  सह-मेज़बान के तौर पर घरेलू हालात का पूरा फायदा उठाने की तैयारी में जुटी श्रीलंकाई टीम ने बल्लेबाजी विभाग को मज़बूती देने के लिए भारत के विश्व कप विजेता कोच विक्रम राठौड़ को अपने साथ जोड़ लिया है.  राहुल द्रविड़ युग में टीम इंडिया की बैटिंग को धार देने वाले राठौड़ अब श्रीलंका के युवा और अनुभवी बल्लेबाज़ों को टी20 वर्ल्ड कप में चमकाने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

विक्रम राठौड़, राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भारतीय पुरुष टीम (मेन इन ब्लू) के बल्लेबाजी कोच रहे थे और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे. टूर्नामेंट के सह-मेज़बान श्रीलंका अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगा.

 विक्रम राठौड़ बने श्रीलंका के कोच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले की तैयारियों के तहत विक्रम राठौड़ को टीम में शामिल किया है.  पूर्व भारतीय कोच 15 जनवरी तक टीम से जुड़ जाएंगे. श्रीलंका ने मंगलवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी को मजबूत करने के लिए श्रीलंका 7 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ खेलेगा.

विक्रम राठौड़ एक सफल प्रथम श्रेणी बल्लेबाज रहे हैं (11,000+ रन, 33 शतक) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए 6 टेस्ट और 7 वनडे खेले, हालांकि अंतरराष्ट्रीय आंकड़े सीमित हैं, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ अच्छा काम किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत (2020-21) और 2023 विश्व कप उपविजेता का अनुभव शामिल है, साथ ही घरेलू और आईपीएल टीमों को भी कोचिंग दी है. राहुल द्रविड़ की टीम का कोर हिस्सा रह चुके विक्रम राठौड़ के लिए श्रीलंका के बल्लेबाजों को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती होगी.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रथनायके, सहन अराच्चिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, मिलान रथनायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुश्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीश थीक्षाना, दुशन हेमंथा, विजयकांत वियासकंथ, त्रवीन मैथ्यू



Source link