सतना में मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की कार में आग: पेड़ से टकराई वैन, ड्राइवर झुलसा; ग्रामीणों ने 3 लोगों को बचाया – Satna News

सतना में मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की कार में आग:  पेड़ से टकराई वैन, ड्राइवर झुलसा; ग्रामीणों ने 3 लोगों को बचाया – Satna News



प्राथमिक उपचार के बाद चालक की नाजुक हालत को देखते हुए बिरला अस्पताल भेजा गया है।

सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मैहर मां शारदा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ओमनी कार में भीषण आग लग गई। पौड़ी गांव के पास स्टीयरिंग जाम होने से कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और धू-धू कर जलने लगी। हादसे में कार चालक कृष

.

स्टीयरिंग जाम होने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ओमनी कार में चार श्रद्धालु सवार थे और वे पन्ना से मैहर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन की स्टीयरिंग जाम हो गई। इस कारण कार पर से चालक का नियंत्रण छूट गया और वह सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी।

पैर फंसने से आग में घिरा ड्राइवर हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कार में फंसे यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, चालक कृष्ण पाल कुशवाहा का पैर गाड़ी में फंस गया था, जिससे उन्हें निकालने में देरी हुई और वे आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में उनके साथ सवार अवध राज कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा और एक अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक की नाजुक हालत को देखते हुए बिरला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link