20-20 मैच में 549 रन… IPL 2026 में टूट पाएगा ये महारिकॉर्ड? गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बनी पिच

20-20 मैच में 549 रन… IPL 2026 में टूट पाएगा ये महारिकॉर्ड? गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बनी पिच


Highest Match Aggregates T20 Record: भारत में कड़ाके की सर्दी की दस्तक और आईपीएल का खुमार छाने लगा है. पिछले महीने हुए मिनी ऑक्शन ने आगामी सीजन के चर्चे तेज कर दिए. आईपीएल को युवाओं की लीग ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड्स की लीग भी कहें तो गलत नहीं होगा. इस लीग के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो अविश्वसनीय है. आईपीएल का एक ऐसा मुकाबला जो फैंस और बल्लेबाजों के लिए पैसा वसूल साबित हुआ लेकिन गेंदबाजों के लिए पिच कब्रगाह बन गई. ये मैच बॉलर्स के लिए नाइटमेयर साबित हुआ.

चौकों-छक्कों की बारिश

हम जिस टी20 फॉर्मेट के महारिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो आईपीएल 2024 में बना. आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. दोनों टीमों की तरफ से धुआंधार बल्लेबाजी देखने को मिली थी. पहले हैदराबाद की टीम खेलने उतरी और टीम के घातक ओपनर ट्रेविस हेड ने तूफानी शतक से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहराम मचा डाला था. 

Add Zee News as a Preferred Source


हेड-क्लासेन की तबाही

ट्रेविस हेड ने इस मुकाबले में 41 गेंद में 102 रन की तूफानी पारी खेली थी जिसमें 8 छक्के और 9 चौके देखने को मिले थे. दूसरे छोर पर हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंद में 67 रन ठोके और 7 छक्के, 2 चौके जमाए. मारक्रम 32, अब्दुल समद 37 और अभिषेक शर्मा के 34 रन की पारियों की बदौलत हैदराबाद ने बोर्ड पर 287 रन टांग दिए थे. इसके जवाब में आरसीबी ने भी धमाकेदार शुरुआत की थी. 

ये भी पढ़ें… AUS vs ENG: 41 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी का शर्मनाक रिकॉर्ड

कोहली-डु प्लेसी दमदार शुरुआत

आरसीबी की तरफ से स्टार विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने धमाकेदार शुरुआत की थी. विराट ने 42 जबकि डु प्लेसी ने 28 गेंद में 62 रन ठोक दिए. छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे दिनेश कार्तिक ने 35 गेंद में 83 रन की पारी से मैच में जान डाली लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए. पूरे मैच में 13.72 के रन रेट से रन देखने को मिले और 20-20 ओवर का प्रचंड रिकॉर्ड कायम हुआ. मुकाबले में कुल 549 रन का महारिकॉर्ड बना जो टूटना नामुमकिन सा नजर आता है.



Source link