63 गेंद में सेंचुरी, सूर्यवंशी का फिर बजा डंका, लगातार दूसरे मैच में विस्फोटक

63 गेंद में सेंचुरी, सूर्यवंशी का फिर बजा डंका, लगातार दूसरे मैच में विस्फोटक


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi IND U 19 vs SA U 19: पहले यूथ वनडे में 12 गेंदों में 11 रन और दूसरे मैच में 24 गेंद में 68 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे मैच में शतक ठोक दिया है. छह चौके और आठ छक्के की मदद से उन्होंने सेंचुरी पूरी की.

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार फिफ्टी

बेनोनी: वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ जारी यूथ वनडे सीरीज में पहली सेंचुरी ठोक दी है. पहले मैच में 11 और दूसरे मैच में 68 रन बनाने के बाद तीसरे मैच में उन्होंने 63 गेंद में शतक जमा दिया. कॉर्ने बोथा की गेंद पर चौके के साथ वह फिफ्टी तक पहुंचे थे और अब जेसन रोल्स की बॉल पर इस खब्बू ओपनर ने सिंगल चुराकर सेंचुरी पूरी की जमाई. अपने ओपनिंग जोड़ीदार आरोन जॉर्ज के साथ ओपनिंग विकेट के लिए 25.4 ओवर में 227 रन की साझेदारी हुई.

74 गेंद में 127 रन की पारी
आउट होने से पहले नौ चौके और 10 छक्के की मदद से वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंद में 127 रन की पारी खेली. वैभव ने 171.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.



Source link