AUS vs ENG Ashes 2025-26: एशेज सीरीज 2025-26 अपने आखिरी पड़ाव पर है. सीरीज के पहले तीन टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे. चौथा मुकाबला इंग्लैंड के नाम रहा, जबकि आखिरी मुकाबला सिडनी में चल रहा है, जिसे इंग्लैंड जीतने के बेहद करीब है. 21 नवंबर 2025 से शुरू हुई 5 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में जिन 5 बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की, उसमें बाएं हाथ के तूफानी ओपनर ट्रेविस हेड नंबर 1 पर काबिज हैं. इस खिलाड़ी ने लगभग हर मैच में रनों का अंबार लगाया और इंग्लैंड के बॉलर्स की हालत खराब कर दी. हेड 600 रनों के साथ इस बार के सबसे सफल बल्लेबाज बने हैं. हेड के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट, हैरी ब्रूक, एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ जैसे स्टार खिलाड़ियों के नाम हैं.
ट्रेविस हेड ने एशेज सीरीज 2025-26 में कितने रन बनाए?
एशेज सीरीज 2025-26 में हेड ने दिल खोलकर रन बटोरे हैं. उन्होंने तसल्ली से बैटिंग की और इंग्लैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर डाली. हेड के बल्ले से 5 टेस्ट की 9 पारियों में 66.67 की औसत से 600 रन निकले हैं. उनका स्ट्राइक रेट 87.59 का रहा है. हेड ने इस पूरी सीरीज में 45 चौके और 8 छक्के लगाए हैं. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं.
एशेज सीरीज 2025-26 के टॉप 5 बैटर
ट्रेविस हेड- 5 मैचों में 600 रन
जो रूट- 5 मैचों में 400 रन
हैरी ब्रूक- 5 मैचों में 316 रन
एलेक्स कैरी- 5 मैचों में 307 रन
स्टीव स्मिथ- 4 टेस्ट में 274 रन
ट्रेविस हेड का टेस्ट करियर कैसा है?
ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट के मैच विनर हैं. उन्हें बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है. यह ओपनर टेस्ट में अब तक 65 मैच खेल चुका है, जिसमें 43.88 की औसत से 4563 रन बनाए हैं. वो 12 शतक और 20 फिफ्टी लगा चुके हैं. इस दिग्गज ने साल 2018 में डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वो सिर्फ 65 टेस्ट खेल पाए हैं, जिसकी वजह उनका टीम से अंदर-बाहर होना भी है. लेकिन पिछले कुछ सालों से यह खिलाड़ी लगातार प्लेइंग 11 का हिस्सा बना हुआ है.