Ben Duckett in The Ashes 2025/26: क्रिकेट की दुनिया में जब किसी बल्लेबाज से फॉर्म रूठता है तो उसके साथ कुछ भी ठीक नहीं होता. कई बार फॉर्म जाने की वजह से करियर भी खत्म हो जाता है. एक-दो सीरीज अगर आपकी खराब गईं तो कमबैक मुश्किल होता है. इन दिनों इंग्लैंड के एक बल्लेबाज के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. ये खिलाड़ी रनों के लिए तरस गया है. चाहे टी20 हो, वनडे हो या फिर टेस्ट, पिछली 24 पारियों से वह एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाया है. एशेज सीरीज 2025-26 में वह बुरी तरह फ्लॉप रहा है. उसने बार-बार कप्तान बेन स्टोक्स का भरोसा तोड़ा है. एशेज सीरीज के पहले तीनों टेस्ट इंग्लैंड हारी है, जिसमें ये खिलाड़ी एक बड़ा गुनहगार साबित हुआ है. अब उसकी टीम में जगह पर सवाल खड़ा हो गया है.
इंग्लैंड का जो खिलाड़ी 24 पारियों से पचासा नहीं बना पाया है, वह बाएं हाथ के ओपनर बेन डकेट हैं, जिनके लिए एशेज सीरीज 2025-26 किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. उन्हें सभी 5 टेस्ट खेलने का मौका मिला, लेकिन 10 पारियों में वह एक बार भी 50 या उससे अधिक रन बनाने में सफल नहीं हुए. इस खराब प्रदर्शन के चलते उनके नाम 2 शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए.
बेन डकेट के नाम पहला शर्मनाक रिकॉर्ड
2025/26 में बेन डकेट ने 10 पारियों में सिर्फ 202 रन बनाए हैं. यह 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में किसी भी इंग्लिश ओपनर का न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड जॉन एड्रिच (218 रन, 1972) और माइक एथरटन (221 रन, 2001) के नाम था, लेकिन अब डकेट इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हो चुके हैं.
दूसरा शर्मनाक रिकॉर्ड- 34 साल बाद हुआ ऐसा
इतना ही नहीं, बेन डकेट दुनिया के 11वें ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जो किसी भी टेस्ट सीरीज की कम से कम 10 पारियों में एक बार भी फिफ्टी-प्लस स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड साल 1991 में फिल सिमंस के नाम दर्ज हुआ था, जो इंग्लैंड के दौरे पर 10 पारियों में एक भी 50 या उससे अधिक रन बनाने में नाकाम रहे थे. अब पूरे 34 साल बाद डकेट एशेज सीरीज के इतिहास में इस शर्मनाक रिकॉर्ड को बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड सिरिल वॉशब्रुक, जो एड्रिच और किम ह्यूज के नाम जुड़ चुका है.
पिछली 24 पारियों में नहीं लगी फिफ्टी
बेन डकेट ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर पिछली 24 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं मारी है. द हंड्रेड में उनके स्कोर 0, 20, 7, 11, 11, 5, 49*, 20 रहे. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने 5, 14 और 31 रन बनाए. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीन मैचों में उनकी पारियां 2, 1 और 8 रहीं. अब एशेज सीरीज 2025-26 के 5 टेस्ट में उनकी 10 पारियां 21, 28, 0, 15, 29, 4, 2, 34, 27 और 42 रन की रही हैं.
ये भी पढ़ें: Ashes 2025-26 का सबसे घातक बल्लेबाज… 5 मैचों में ठोके 600 रन… 3 शतक के साथ उड़ाया गर्दा