Perth Scorchers vs Melbourne Renegades: बिग बैश लीग 2025-26 (Big Bash League) के 26वें मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को हराकर रोमांचक जीत हासिल की. 19 साल के ओलिवर पीक ने एरॉन हार्डी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को फिनिश किया. मेलबर्न के लिए मोहम्मद रिजवान ने 25 गेंद पर 21 रन की धीमी पारी खेलकर एक समय टीम को मुश्किलों में डाल दिया था. आखिरी गेंद पर मेलबर्न रेनेगेड्स को 4 रन की दरकार थी.ओलिवर छक्का लगाकर मेलबर्न रेनेगेड्स के हीरो बन गए.
गुरिंदर संधु की कातिलाना गेंदबाजी
पर्थ स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स 19.2 ओवरों में 127 रन पर सिमट गई. इस टीम ने 16 के स्कोर पर फिन एलन (8) का विकेट गंवा दिया था. यहां से मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 25 गेंदों में 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे एरॉन हार्डी ने 40 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान एश्टन टर्नर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. गुरिंदर संधु ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि हसन खान ने 2 विकेट निकाले. जेसन बेहरेनडॉर्फ और विल सदरलैंड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का प्रहार, जॉर्ज का क्लास… टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का किया सफाया, किशन ने बरपाया कहर
रिजवान की धीमी पारी
मेलबर्न के लिए सलामी बल्लेबाजों के रूप में जोश ब्राउन और टिम साइफर्ट ने 3 ओवरों में 26 रन जुटाए. ब्राउन 22 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने सेफर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े. रिजवान ने धीमी पारी खेलकर टीम को दबाव में डाल दिया था. रिजवान ने 25 गेंद पर 85 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए. टिम साइफर्ट 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जोश ब्राउन 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें: Explained: बांग्लादेश नहीं तो कौन… टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम को मिलेगा मौका? ICC के सामने अब 4 समीकरण
मेलबर्न की 6 मैचों में तीसरी जीत
ओलिवर पीक ने 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ नाबाद 42 रन बनाए. कप्तान विल सदरलैंड ने 15 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से जोएल पेरिस, झाय रिचर्डसन, डेविड पायने, कूपर कोनोली और एश्टन टर्नर ने 1-1 विकेट हासिल किया. मेलबर्न रेनेगेड्स 6 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है, जबकि पर्थ स्कॉर्चर्स 7 में से 4 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है. पर्थ स्कॉर्चर्स अपना अगला मैच 11 जनवरी को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि मेलबर्न रेनेगेड्स 10 जनवरी को मेलबर्न स्टार्स के भिड़ेगी.