Last Updated:
MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP News Live: मध्य प्रदेश में हलचल बढ़ गई है. इंदौर के भागीरथपुरा कांड के बाद देश की नजर एमपी पर है. अगर आप मध्य प्रदेश के सभी हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें
-एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव आज करेंगे अहम प्रेस वार्ता
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक अहम प्रेसवार्ता करेंगे. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की जाएगी. प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य जी राम जी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर जानकारी देना है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी खुलकर जवाब देंगे. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि इस प्रेसवार्ता में सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर कई अहम बातें सामने आ सकती हैं.
-एमपी में करीब 6 लाख 50 हजार हैंडपंपों की जांच के निर्देश जारी
मध्य प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. प्रदेश के करीब 6 लाख 50 हजार हैंडपंपों की जांच के निर्देश जारी किए गए हैं. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इसके लिए नई SOP तैयार कर प्रदेशभर में लागू कर दी है. आदेश के मुताबिक जल स्रोतों की हर महीने नियमित सफाई भी की जाएगी. साथ ही दूषित पेयजल और लीकेज से जुड़ी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण करना अनिवार्य होगा. यह जांच 20 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर पूरी की जाएगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें