Sports Top-5 News Today: एक तरफ ब्रैडमैन के महारिकॉर्ड पर ग्रहण, दूसरी तरफ अय्यर हो गए फिट, टॉप-5 खबरें

Sports Top-5 News Today: एक तरफ ब्रैडमैन के महारिकॉर्ड पर ग्रहण, दूसरी तरफ अय्यर हो गए फिट, टॉप-5 खबरें


Top-5 Sports News Today: खेल की दुनिया में एशेज का रोमांच अब अंतिम चरण पर है और भारत-न्यूजीलैंड की तैयारी चरम पर है. 11 जनवरी से शुरू हो रही इस सीरीज के चर्चे तेज हैं. इस बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की तरफ से गुड न्यूज देखने को मिली. वहीं, मुस्तफिजुर रहमान के मुद्दे पर नया मोड़ देखने को मिल चुका है. वहीं, एशेज में ब्रैडमैन के महारिकॉर्ड पर ग्रहण लग चुका है. आईए हम आपको स्पोर्ट्स की टॉप-5 खबरें बताते हैं. 

1. ब्रैडमैन के रिकॉर्ड पर ग्रहण

एशेज में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार सेंचुरी से रिकॉर्ड्स की बौछार कर दी. इसी के साथ उन्होंने ब्रैडमैन के महारिकॉर्ड पर भी ग्रहण लगा दिया है. एशेज में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने के मामले में स्मिथ दूसरे नंबर पर आ चुके हैं. स्मिथ ने एशेज में अभी तक 13 सेंचुरी जमाई हैं जबकि ब्रैडमैन के नाम 19 सेंचुरी दर्ज हैं. स्मिथ ने 138 रन की शानदार पारी खेली.

Add Zee News as a Preferred Source


2. भारतीय U-19 टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा

भारत अंडर-19 टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा जारी है. 7 जनवरी को बेनोनी में तीसरा यूथ ODI मैच खेला जाना है. सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो इन दिनों बतौर कप्तान भी धमाकेदार फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने पिछले मैच में 68 रन की धमाकेदार पारी खेली. 

3. विजय हजारे ट्रॉफी जुरेल-आर्या का जलवा

घरेलू लिस्ट A टूर्नामेंट में दिल्ली, पंजाब और अन्य टीमों का प्रदर्शन जारी है. प्रियांश आर्या, ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ी सुर्खियों में हैं. दोनों ने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है.

4. PSL खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल से गच्चा खाने के बाद अब पीएसएल में एंट्री कर चुके हैं. 9.2 करोड़ के मुस्तफिजुर पीएसएल में कौड़ियों के भाव बिकते नजर आएंगे. 

ये भी पढे़ं.. ODI को आसान बताकर कोहली पर कसा तंज, उस फॉर्मेट में मांजरेकर का कैसा रहा प्रदर्शन?

5. श्रेयस अय्यर फिट

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंजरी के 3 महीने के बाद टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी फिटनेस को साबित कर दिया है. अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार सेंचुरी जमाई.



Source link