T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, रोहित का दोस्त बना कप्तान, एक पारी में 19 छक्के उड़ाने वाला ओपनर भी लौटा

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, रोहित का दोस्त बना कप्तान, एक पारी में 19 छक्के उड़ाने वाला ओपनर भी लौटा


T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. सभी देश अपना स्क्वाड जारी कर रहे हैं. इस क्रम में अब न्यूजीलैंड टीम का ऐलान भी कर दिया गया है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले और रोहित शर्मा के दोस्त मिचेल सैंटनर को टीम की कमान दी गई है, जबकि टीम में फिन एलेन जैसा खूंखार ओपनर भी लौट आया है. न्यूजीलैंड टीम टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलने आ रही है, जिसके जरिए वह वर्ल्ड कप की तैयारियां बेहतर करेगी. इस बार श्रीलंका और भारत की सरजमीं पर विश्व कप के सभी मैच खेले जाएंगे.

पहला मैच कब खेलेगा न्यूजीलैंड?

न्यूजीलैंड टीम को ग्रुप D में जगह मिली है, जिसमें अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, कनाडा और यूएई की टीम शामिल है. यह टीम अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. फिर 10 फरवरी को यूएई से दूसरा मैच है. 14 फरवरी को उसे साउथ अफ्रीका से तीसरा, जबकि 17 फरवरी को कनाडा के खिलाफ चेन्नई के स्टेडियम में आखिरी मैच खेलना है.

15 सदस्यीय स्क्वाड में ऐसे कई खिलाड़ियों के नाम हैं, जो फिलहाल फिट नहीं हैं. इसे लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सभी प्लेयर्स को प्लानिंग के जरिए पूरी तरह फिट होने के साथ मैदान पर उतारा जाएगा. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी उपलब्ध हो जाएंगे. बता दें कि टीम में शामिल किए गए लॉकी फर्ग्युसन फिटनेस संबंधी समस्याओं से परेशान रहे हैं. इस तेज गेंदबाज ने नवंबर 2024 से अब तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

कीवी टीम में लौटा खूंखार ओपनर

न्यूजीलैंड टीम में खूंखार ओपनर फिन एलेन की वापसी हुई है. वह मार्च 2025 में आखिरी दफा कीवी टीम के लिए खेले थे, इसके बाद वह टी20 लीग्स में खेलते रहे हैं. अब विश्व कप में तबाही मचाने उतरेंगे. यह वही खिलाड़ी है, जिसने टी20 की एक पारी में 19 छक्के ठोक चुके हैं. उस पारी में उन्होंने 34 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की थी. फिन ने यह पारी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेली थी. उन्होंने 51 गेंदों पर 151 रन ठोके थे, जिसमें 19 छक्के शामिल थे. वह टी20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.

ट्रैवलिंग रिजर्व – काइल जैमीसन

ये भी पढ़ें: 41 साल के Faf du Plessis ने रचा इतिहास, 12000 के जादुई आंकड़े के दम पर बने नंबर 1, रच डाला इतिहास





Source link