इंदौर में 9वीं कक्षा की छात्रा ने किया सुसाइड: 2 महीने से स्कूल नहीं जा रही थी, पिता से कहा था- पढ़ाई में मन नहीं लगता – Indore News

इंदौर में 9वीं कक्षा की छात्रा ने किया सुसाइड:  2 महीने से स्कूल नहीं जा रही थी, पिता से कहा था- पढ़ाई में मन नहीं लगता – Indore News



इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में रहने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगा ली। माता-पिता जब घर आए तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर देखा और बाद में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले

.

पंढरीनाथ पुलिस ने बताया कि जमना नगर में रहने वाली वर्षा पचोरे ने अपने घर में फांसी लगाई। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता खजराना मंदिर दर्शन करने गए थे, जबकि उसका भाई काम पर गया हुआ था। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।

9वीं की छात्रा थी वर्षा

पिता दिनेश पचोरे के अनुसार, बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वह पिछले दो माह से स्कूल नहीं जा रही थी। जब उससे पूछा गया, तो वर्षा ने कहा कि अब उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता, इसलिए वह घर पर ही रहती थी।

बुधवार को वर्षा को उसकी मां ने घर के काम निपटाने के लिए कहा था, तब उसने कहा कि वह सभी काम कर देगी। वर्षा के परिवार में उसकी दो बहनों में से एक की तीन साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वर्षा सभी भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उनके पिता पेशे से मजदूर हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच की जा रही है।



Source link