ऋतुराज का सेलेक्टर्स के खिलाफ ‘रनयुद्ध’ जारी है, 134*रनों की पारी ने पूछे सवाल

ऋतुराज का सेलेक्टर्स के खिलाफ ‘रनयुद्ध’ जारी है, 134*रनों की पारी ने पूछे सवाल


Last Updated:

ruturaj gaikwad questions agarkar ऋतुराज अब हर मैच में चयनकर्ताओं के फैसलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं.  भारतीय जर्सी से दूर रहने के बाद से उनके बल्ले से निकले रन किसी जवाब से कम नहीं हैं.  इसी बीच तिलक वर्मा की चोट ने समीकरण बदल दिए हैं, और ऐसे में गायकवाड़ की यह धमाकेदार फॉर्म टीम इंडिया में वापसी की सबसे मज़बूत दावेदारी बनकर सामने खड़ी है

ऋतुराज गायकवाड़ ने फिर ठोंका शतक, सेलेक्ट्रस को भेजा अपने बैट से कड़ा संदेश

नई दिल्ली. शतक लगाने के बादी भी भारतीय वनडे टीम से बाहर किया जाना अगर किसी बल्लेबाज़ को तोड़ सकता था, तो वही फैसला ऋतुराज गायकवाड़ के लिए हथियार बन गया.  विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि क्लास कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं होती.  134 रनों की नाबाद, तूफानी पारी खेलते हुए उन्होंने न सिर्फ अपना 15वां लिस्ट-ए शतक ठोंका, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

सबसे तेज़ 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुके ऋतुराज अब हर मैच में चयनकर्ताओं के फैसलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं.  भारतीय जर्सी से दूर रहने के बाद से उनके बल्ले से निकले रन किसी जवाब से कम नहीं हैं.  इसी बीच तिलक वर्मा की चोट ने समीकरण बदल दिए हैं, और ऐसे में गायकवाड़ की यह धमाकेदार फॉर्म टीम इंडिया में वापसी की सबसे मज़बूत दावेदारी बनकर सामने खड़ी है.  सवाल अब यह नहीं है कि ऋतुराज फिट हैं या नहीं  सवाल यह है कि टीम इंडिया उन्हें कब तक नज़रअंदाज़ कर सकती है.

ऋतुराज का ‘रनयुद्ध’ जारी है

गोवा के खिलाफ ऋतुराज बड़ी ही मुश्किल स्थिति में मैदान पर उतरे थे मगर उन्होंने अपने इस शतक के दम पर महाराष्ट्र को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया . पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र ने 2 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे तब ऋतुराज बल्लेबाजी के लिए आए इसी बीच 52 के स्कोर पर छह विकेट गिर गए थे.  इसके बाद ऋतुराज ने विकी ओस्टवल के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई. ओस्टवल ने 82 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए. ऋतुराज ने 131 गेंद पर छह छक्के और आठ चौकों की मदद से नाबाद 134 रन बनाए। यह उनके लिस्ट ए करियर का 19वां और विजय हज़ारे ट्रॉफी में 15वां शतक है.

रनमशीन बने ऋतुराज

गोवा के खिलाफ शतक लगाते ही ऋतुराज  विजय हजारे ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यह उनके लिस्ट ए करियर का 19वां और विजय हज़ारे ट्रॉफी में 15वां शतक है. इस शतक के साथ वह विजय हजारे ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के ही अंकित बावने की बराबरी की है. ऋतुराज अबतक खेले गए 59 मैचों की 57 पारियों में 15 शतक जड़ चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 65.41 के बेहतरीन औसत से 3336 रन बनाए हैं. इन 15 शतकों में एक दोहरा शतक भी है. वहीं बावने ने 101 मैचों की 94 पारियों में 15 शतक जड़े हैं.  इस दौरान उन्होंने 54.97 के शानदार औसत से 4178 रन बनाए हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे और सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 58 मैचों में कुल 111 छक्के जड़े हैं. इस टूर्नामेंट में कर्नाटक के लिए खेलने वाले मनीष पांडे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर थे जिनका रिकॉर्ड तोड़ने का काम ऋतुराज गायकवाड़ ने गोवा के खिलाफ मैच में किया.

इतने शानदार फॉर्म में होने के बावजीद भी सेलेक्टर्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम से बाहर कर दिया पर क्रिकेट जानकार मानते है कि वो तीनों फॉर्मेट के बल्लेबाज है और उनको बहुत देर तक टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता.

homecricket

ऋतुराज का सेलेक्टर्स के खिलाफ ‘रनयुद्ध’ जारी है, 134*रनों की पारी ने पूछे सवाल



Source link