Ashes Australia vs England 5th Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सिडनी टेस्ट में हराकर 5 मैचों की एशेज सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया. उसने गुरुवार (8 जनवरी) को मैच के आखिरी दिन दूसरी पारी में 5 विकेट गंवाकर 160 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इसके बाद कंगारू टीम ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा क्रिकेट जगत में हो रही है. कप्तान स्टीव स्मिथ और उनके साथियों ने शैंपेन से सेलिब्रेशन नहीं किया. ट्रॉफी उठाते वक्त शैंपेन को नहीं उड़ाया गया.
ख्वाजा का दिया सम्मान
ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर उस्मान ख्वाजा के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद उन्हें सम्मान देने के लिए ऐसा किया. 2022 की एशेज के बाद एक मशहूर वीडियो सामने आया था, जब पैट कमिंस ने यह पक्का किया था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 4-0 से जीत का जश्न मनाने के दौरान ख्वाजा पर शराब न छिड़की जाए. बोतलें हटाए जाने के बाद कमिंस ने ख्वाजा को टीम के साथ जश्न मनाने के लिए स्टेज पर बुलाया.
ये भी पढ़ें: 6, 4, 6, 4, 6, 4… टीम इंडिया के ओपनर ने की बॉलिंग तो सरफराज खान ने कूटे रन, सबसे तेज फिफ्टी का बनाया रिकॉर्ड
बिना बोतल खोले जश्न
इस बार स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना बोतलें खोले ही जश्न मनाया. ख्वाजा बाकी टीम के साथ स्टेज पर आए. जीत का जश्न मनाने के लिए पीले और हरे रंग की कॉन्फेटी की बारिश हुई और ख्वाजा ने अपने नाम एक एशेज जीत के साथ विदाई ली.सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है. उस्मान ख्वाजा के प्रशंसक इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
— #GreenOut (@smithwalls49) January 8, 2026
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर ये रन मशीन… बनाया धांसू रिकॉर्ड, विराट कोहली-चेतेश्वर पुजारा और माइकल बेवन से निकला आगे
ख्वाजा ने क्रिकेट को अलविदा कहा
ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 88 मैचों में 6,229 रन बनाकर अपने ऑस्ट्रेलियाई करियर का अंत किया. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 15वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 39 साल के इस खिलाड़ी का करियर का अंत अच्छा नहीं रहा. वह पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में छह रन ही बना पाए. ख्वाजा को इंग्लैंड टीम से गार्ड ऑफ ऑनर मिला और अपनी आखिरी पारी के बाद उन्हें भावुक विदाई मिली.