नई दिल्ली: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 अपने धमाकेदार आगाज के लिए तैयार है. टूर्नामेंट के चौथे सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्लैमर का तड़का लगने वाला है. वूमेंस प्रीमियर लीग ने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले कलाकारों को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी भी शेयर की है.
WPL के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ओपनिंग सेरेमनी में पर फरफॉर्म करेंगे. इसके अलावा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलिन फर्नाडीस भी ओपनिंग सेरेमनी में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी. ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत शाम के 6 बजकर 45 मिनट पर होगा. हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने जा रहे हैं.
टूर्मामेंट में खेले जाएंगे कुल 20 लीग मैच
9 जनवरी से शुरू हो रहे WPL का फाइनल मैच 3 फरवरी को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 20 लीग मैच खेले जाएंगे. वहीं एलिमनेटर मुकाबला 3 फरवरी को खेला जाएगा. फाइनल मैच 5 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होगा. टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही है. पिछले सीजन में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी.
सभी पांच टीमों का स्क्वाड-
मुंबई इंडियंस- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ.
दिल्ली कैपिटल्स- जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिज़ान कैप, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिज़ेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादिवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग (एनाबेल सदरलैंड के स्थान पर).
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रत्युषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे (एलिस पेरी के स्थान पर).
गुजरात जायंट्स- एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, टिटास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी.
यूपी वॉरियर्ज- मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिएंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, सुमन मीणा, जी. तृषा, प्रतिका रावल, चार्ली नॉट (तारा नॉरिस के स्थान पर).