महेश्वर पुलिस ने गुरुवार को मेहतवाड़ा के एक खेत से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 63,040 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए।
.
सूचना के आधार पर की घेराबंदी
थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि पुलिस को पेट्रोल पंप के सामने स्थित खेत में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी कर आरोपी पकड़ने की योजना बनाई।
जुआरियों ने भागने की कोशिश की
पुलिस को देख जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर (32 वर्ष), सुनील (42 वर्ष), कमल (33 वर्ष), मोहसिन और इमरान (33 वर्ष) के रूप में हुई है।
जुआ एक्ट के तहत केस
थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।