Goat Farming Scheme: मध्य प्रदेश एवं पशुपालन विभाग बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए स्कीम लेकर आई है. इसके तहत बकरी पालन करने पर अनुदान राशि 40 फिसदी से लेकर 60 फिसदी तक है. किसान हर महीने 40 हजार से 50 हजार रुपए तक कमा सकते है. इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में बकरी की नस्ल सुधार करना है. इसके तहत जमुनापारी, बारबरी और सिरोही जैसी उन्नत नस्लों के नर बकरे दिए जाते हैं, जिससे दूध और मांस उत्पादन बढ़ता है. इस योजना में 10 मादा और 1 नर बकरी की यूनिट पर सब्सिडी और बैंक लोन दोनों की सुविधा मिलती है. यह योजना खास तौर पर दूध और मांस उत्पादन बढ़ाने के लिए है. योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी पशुपालन एवं डेयरी विभाग या पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर सकते हैं.