रायसेन के भोपाल रोड स्थित महादेव पानी पर गुरुवार रात एक ऑटो पलटा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस हादसे में ऑटो चालक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।
.
जानकारी के अनुसार, ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया था। हादसे के बाद हाईवे एम्बुलेंस मृतक मसरूर (पिता मकसूद) को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मसरूर भोपाल के बुधवारा निवासी थे।
जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर वैभव सिंघाई ने जांच के बाद मसरूर को मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल की मर्चूरी में रखवाया गया है। करवई चौकी पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों और मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचित किया।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मसरूर ऑटो चालक महादेव पानी कैसे पहुंचा और वह किस काम से वहां आया था। मसरूर के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।