सिंह राशि वालों के आज अटके काम होंगे पूरे, करियर-कारोबार में राहत लेकिन…

सिंह राशि वालों के आज अटके काम होंगे पूरे, करियर-कारोबार में राहत लेकिन…


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 8 January: आज गुरुवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार और धन के मामले में अनुकूल रहने वाला है. खासतौर पर पीली वस्तुओं के बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है.

Aaj Ka Singh Rashifal 08 January 2026: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, आज 8 जनवरी 2026, दिन गुरुवार सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है. आज पूर्वा नक्षत्र है और चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं, जो सिंह राशि वालों के लिए दूसरे चंद्रमा की स्थिति बना रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दूसरा चंद्रमा कई मामलों में श्रेष्ठ फल देने वाला माना जाता है. इसका प्रभाव करियर, शिक्षा, व्यापार, धन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देखने को मिलेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल
पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज का दिन सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों और विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल है. लंबे समय से अटके हुए कामों में गति आएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी, जिससे मान-सम्मान और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है. पढ़ाई में मन लगेगा और जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. शिक्षकों और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आज अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
आज सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार और धन के मामले में दिन अनुकूल रहने वाला है. खासतौर पर पीली वस्तुओं के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है. किराना, गल्ला, हल्दी, दाल या इसी तरह के कारोबार में आज तेजी देखने को मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज सोना या अन्य पीली धातुओं में निवेश करना भी लाभकारी साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके मिलने की संभावना भी आज बन रही है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा ताकि लाभ लंबे समय तक बना रहे.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए पहले से बेहतर रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे. दिन की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह के साथ हो सकती है. हालांकि आज पैरों से जुड़ी सावधानी जरूरी है. चोट लगने या फिसलने की आशंका हो सकती है. यदि यात्रा कर रहे हैं तो वाहन में चढ़ते और उतरते समय विशेष ध्यान रखें. लापरवाही से बचना ही बेहतर रहेगा.

लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
पारिवारिक और प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है. पति-पत्नी या प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. अगर पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आज थोड़े प्रयास और बातचीत से हालात सुधारे जा सकते हैं. गुस्से और अहंकार से बचना रिश्तों के लिए फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषी पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करनी चाहिए. इससे मानसिक शांति मिलेगी और दिन के नकारात्मक प्रभाव कम होंगे. किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें और सोच-समझकर बोलें. संयम और धैर्य ही आज के दिन आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homeastro

सिंह राशि वालों के आज अटके काम होंगे पूरे, करियर-कारोबार में राहत लेकिन…

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link